{"_id":"5b97f349867a557f5742d4c0","slug":"51536684873-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो प्राथमिक वर्ग में शिशु मंदिर जानकीनगर रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो प्राथमिक वर्ग में शिशु मंदिर जानकीनगर रहा विजेता
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में आयोजित संकुल क्रीड़ा और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में आयुष, अंजलि, अंकित, समृद्धि, अमन, विवेक और साक्षी अव्वल रहे। खो-खो प्राथमिक वर्ग में शिशु मंदिर जानकीनगर और जूनियर वर्ग में दुगड्डा विजेेता रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह रावत ने किया। 100 मीटर दौड़ के प्राथमिक बालक वर्ग में आयुष जानकीनगर, क्षैतिज सेंधीखाल, अभिनव जशोधरपुर, बालिका वर्ग में अंजलि जशोधरपुर, तनीषा दुगड्डा, करिश्मा पौखाल, जूनियर बालक वर्ग में अंकित दुगड्डा, शुभम काशीरामपुर, वरुण काशीरामपुर, बालिका वर्ग में समृद्धि दुगड्डा, दिव्या जशोधरपुर व निधि दुगड्डा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक के प्राथमिक बालक वर्ग में अमन जानकीनगर, प्रवेश जशोधरपुर, क्षैतिज सेंधीखाल, बालिका वर्ग में तानिया जानकीनगर, वर्षा जशोधरपुर, खुशी पौखाल, जूनियर बालक वर्ग में विवेक रावत दुगड्डा, सुनील गुप्ता जशोधरपुर व रोहित काशीरामपुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साक्षी काशीरामपुर प्रथम और समृद्धि दुगड्डा द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी प्राथमिक वर्ग में सेंधीखाल और जूनियर वर्ग में दुगड्डा विजेेता रहा। खो-खो प्राथमिक वर्ग में जानकीनगर और जूनियर वर्ग में दुगड्डा प्रथम रहा। विज्ञान माडल के प्राथमिक वर्ग में आर्यन भट्ट जानकीनगर और जूनियर वर्ग में आदित्य सेंधीखाल प्रथम रहे। साहित्यिक प्रश्न मंच और विज्ञान प्रश्न मंच में जानकीनगर विजेता रहा। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में रणवीर लाल निर्मोही, प्रमोद कुमार अग्रवाल, अंचल कुमार अग्रवाल, प्रयाग दत्त, जगन लाल और बौद्धिक प्रतियोगिता में निर्मल केमनी, महेंद्र गौड़, शिवप्रसाद उनियाल व हरिराज सिंह चौहान ने निर्णायकों की भूमिका निभाई।
-फोटो