{"_id":"5b2d2d704f1c1bc5628b6860","slug":"51529687408-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, ग्यारह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, ग्यारह घायल
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। लक्ष्मणझूला-काण्डी मोटर मार्ग पर शुक्रवार को विनक गांव के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश भेजा गया है।
नीलकंठ चौकी प्रभारी विकास भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार दोपहर कांडी से ऋषिकेश जा रही मैक्स वाहन दूसरे वाहन को साइड देते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से ऋषिकेश भेजा गया, जहां बंचूर निवासी संतोष बडोला (31) पुत्र दिनेश बडोला ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि गड़कोट मांडलू निवासी बसंती देवी (63) पत्नी खुशीराम, ग्राम पंचूर निवासी सोन प्रिया (27) पत्नी संतोष बडोला, ग्राम मागता कांति देवी (48) पत्नी रविंद्र कुकरेती, ग्राम चूना भृगुखाल निवासी राजेंद्र प्रसाद केष्टवाल (52) पुत्र गोविंद राम, बिहारीगढ़ (सहारनपुर) निवासी नितिन(19) पुत्र देशराज, तिमल्याणी निवासी जगदीश (65) पुत्र भोले, कांडी निवासी सपना जोशी (41) पत्नी सुनील, मदनलाल (72) पुत्र बालक दास, कुसुम (43) पत्नी अशोक, ग्राम तोलसरी निवासी सिमरन (10) पुत्री अनिल घायल हो गए। उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।