{"_id":"5b2696e34f1c1bed778b46f5","slug":"51529255651-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगूरगाड़ नदी की जद में हनुमंती का खुनीगला गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगूरगाड़ नदी की जद में हनुमंती का खुनीगला गांव
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। लंगूरगाड़ नदी के उफान के चलते हनुमंती के निकट स्थित खुनीगला गांव खतरे की जद में है। ग्रामीण लगातार शासन-प्रशासन और सिंचाई विभाग से यहां सुरक्षा दीवार बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
राजेंद्र प्रसाद डोबरियाल, विधायक प्रतिनिधि दुगड्डा बृजमोहन उनियाल ने बताया कि खुनीगला तोक वर्ष 2013 से लंगूरगाड़ नदी के कटाव से खतरे में है। वर्ष 2014 में अतिवृष्टि से लंगूरगाड़ नदी का रुख गांव की ओर होने से ग्रामीणों ने अन्यत्र स्थानों पर जाकर अपनी जान बचाई थी। तब सिंचाई विभाग ने यहां बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए थे जो पहली बरसात में ही नदी में बह गए थे। अब चार साल बाद विभाग की ओर से यहां बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं किए गए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर मोहन ड्यूंडी ने बताया कि बजट के अभाव में गांव में सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं हो सका है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आते ही बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।