फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   उतराखंड मास्टर शेफ के ऑडिशन में अरविंद ने बाजी मारी

उतराखंड मास्टर शेफ के ऑडिशन में अरविंद ने बाजी मारी

Mon, 04 Jun 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड मास्टर शेफ के ऑडिशन में अरविंद ने बाजी मारी
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) में शेफ एसोसिएशन ऑफ गढ़वाल की ओर से प्रदेश की पहली राज्य स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता ‘उत्तराखंड मास्टर शेफ सीजन-1’ का कोटद्वार में आडिशन किया गया। इसमें एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों की बहार रही। कार्यक्रम के तहत मालवीय उद्यान से आईएचएमएस के छात्रों ने रैली निकाली।
विज्ञापन

उत्तराखंड मास्टर शेफ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 50 प्रतिभागियों ने अपने द्वारा बनाए गए एक से बढ़कर एक लजीज भारतीय व्यंजन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दर्शकों ने व्यंजनों की जानकारी ली। निर्णायक आईएचएमएस के प्रधानाचार्य विमल कुमार, मास्टर शेफ विकास कुड़ियाल, शेेफ राहुल बाली, शेफ शेर सिंह राणा, शेफ सुनील ढौंडियाल, शेफ केशव चावला द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर कोटद्वार के अरविंद गुसाईं को प्रथम, मोहित नाथ गोस्वामी को द्वितीय और निधि नेगी को तृतीय स्थान दिया गया। प्रतियोगिता के कोआर्डिनेटर शेफ पंकज कुकरेती व शेफ मनोज जोशी ने बताया कि कोटद्वार ऑडिशन के विजेता ऋषिकेश में आयोजित अगले सीजन में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन जेएस नेगी, एमडी बीएस नेगी, एडमिन डायरेक्टर कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि) आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed