{"_id":"5acf93114f1c1b483d8b4c77","slug":"51523553041-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनीता बिष्ट को बनाया लालपुर, ध्रुवपुर की वार्ड की कांग्रेस अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनीता बिष्ट को बनाया लालपुर, ध्रुवपुर की वार्ड की कांग्रेस अध्यक्ष
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने वार्ड कमेटियों का गठन किया है। इसमें सुनीता बिष्ट को लालपुर और ध्रुवपुर में संगठन का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने कहा कि विधानसभा में प्रत्येक वार्ड में संगठन का ढांचा तैयार करने और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं में मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी संगठन के लिए कार्य करने की अपील की। प्रदेश सरकार अब अपने राजस्व वसूली का बहाना बनाकर घर-घर शराब बेचकर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने की साजिश रच रही है। इस दौरान लाजवंती देवी, अंजना बिष्ट, सरोज भारद्वाज और सरिता देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। मंजू नेगी और कौशल्या देवी को महामंत्री एवं संध्या नेगी, रीना रावत, सुमन कुकरेती, आनंदी रावत को सचिव बनाया गया।
-फोटो