{"_id":"5ac7a8304f1c1bf4618b5d06","slug":"51523034160-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4391 युवाओं में से 631 ने की पहली सीढ़ी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4391 युवाओं में से 631 ने की पहली सीढ़ी पार
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन की ओर से कोटद्वार के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही भर्ती रैली में चौथे दिन पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार, लैंसडौन और धुमाकोट तहसीलों के 4391 युवाओं ने दौड़ लगाई। इसमें से केवल 631 युवा ही दौड़ में सफल हो पाए।
सेना भर्ती बोर्ड लैंसडौन के निदेशक कर्नल आरएस चट्ठा ने बताया कि शुक्रवार को पौड़ी जिले के कोटद्वार, लैंसडौन और धुमाकोट तहसीलों के युवाओं की भर्ती रैली थी। तीनों तहसीलों के पंजीकृत 5034 युवाओं में से 4391 युवा शुक्रवार तड़के दौड़ के लिए उपस्थित हुए। उन्हें ग्रुप में 1600 मीटर की दौड़ कराई गई, जिसमें केवल 631 युवा ही सफल हो सके। अगले दौर में युवाओं को बायोमीट्रिक पंजीकरण के साथ उनके प्रमाणपत्रों की जांच और अन्य शारीरिक परीक्षण किए गए। इसके बाद युवकों का मेडिकल किया गया।
आज होगी पौड़ी और चमोली जिले की भर्ती
कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन शनिवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली, श्रीनगर और चौबट्टाखाल तहसील और चमोली जिले की पोखरी और चमोली तहसीलों के युवाओं की भर्ती की जाएगी। रात के दो बजे से कौड़िया कैंप के उत्तरी पूर्वी छोर काशीरामपुर तल्ला से भर्ती ग्राउंड में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि भर्ती रैली में शामिल होने आए युवाओं के लिए शहर में पर्याप्त इंतजाम हैं। खाने-पीने और रहने से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की मनमानी की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
-फोटो