फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   इंटरकालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण के लिए धरना-प्रदर्शन

इंटरकालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण के लिए धरना-प्रदर्शन

Mon, 26 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
इंटरकालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण के लिए धरना-प्रदर्शन
कोटद्वार। इंटर कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण की मांग को लेकर द्वारीखाल ब्लाक के कांडाखाल बाजार में संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन सोमवार को 146वें दिन में पहुंच गया। उधर, यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने गैरसैंण विधानसभा सत्र में यह मामला उठाया है।
विज्ञापन

सोमवार को संघर्ष समिति के संयोजक सत्यप्रसाद कंडवाल की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कंडवाल ने बताया कि गैरसैंण विधानसभा में यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी की ओर से यह मामला उठाया गया है। विद्यालय में जल्द पांच अध्यापक नियुक्त करने का आश्वासन सरकार की ओर मिला है। प्रांतीयकरण पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में 18 ग्राम पंचायतों की ओर से सरकार को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन

धरनास्थल में ग्रामीणों ने कहा कि कभी 540 छात्र संख्या वाले कांडाखाल विद्यालय आज मात्र 250 छात्र-छात्राओं में सिमटकर रह गया है। मात्र तीन रेगुलर अध्यापकों के भरोसे विद्यालय चल रहा है। चार स्वयं सेवक अध्यापकों की व्यवस्था स्थानीय जनता और अभिभावकों की ओर से की गई है। धरना-प्रदर्शन में संघर्ष समिति के सचिव मदन कंडवाल, अभिभावक संघ अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कंडवाल, संरक्षक सिद्धानंद भट्ट, पूर्व प्रबंधक विरेंद्र सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेशानंद धूलिया, मो. जब्बार, बीडीसी सदस्य सुनीता देवी, प्रधान साधना देवी, प्रधान मीना देवी, प्रधान मुनेश्वर दत्त भट्ट, प्रधान विरेंद्र भट्ट, प्रधान धर्मपाल बिष्ट, प्रधान सुमति देवी, प्रधान अनिल कुमार, प्रधान सोहन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed