{"_id":"5aae9d694f1c1bc4758b60c4","slug":"51521393001-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। चैत्र नवरात्र केे पहले दिन क्षेत्र के मंदिरों में शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर घरों में हरियाली बोई और पूजा की। श्रद्धालुओं ने माता के मंदिरों में पहुंचकर सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
रविवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के सिद्धपीठ सुखरौ देवी मंदिर, सिंदूरा देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, सिद्धबली मंदिर कोटद्वार, नव दुर्गा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, गीता भवन मंदिर, दुगड्डा स्थित दुर्गा देवी मंदिर व महाबगढ़ मंदिरों के अलावा क्षेत्र में स्थित मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर तक मंदिरों में भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। कई मंदिरों में कीर्तन मंडलियों ने वाद्ययंत्रों के साथ माता के भजन प्रस्तुत किए। सिद्धपीठ सुखरौ मंदिर में व्यास आचार्य सुधीर ध्यानी के नेतृत्व में वेद पाठियों ने वैदिक मंत्रों का जापकर मां भगवती से विश्व शांति की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सतीश चमोली ने श्रद्धालुओं का तिलक कर प्रसाद वितरण किया।
-फोटो