{"_id":"5aa957804f1c1ba9758b578f","slug":"51521047424-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार पर भड़के उपनल कर्मी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार पर भड़के उपनल कर्मी, प्रदर्शन
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उपनल कर्मचारी महासंघ की पौड़ी इकाई की बैठक में समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की गई। कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार के आश्वासन के बाद भी कैबिनेट मीटिंगों में उनके बारे में चर्चा तक नहीं की गई है। कहा कि प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी से राज्यभर के 22 हजार उपनल कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
उपनल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष भारतेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में गोविंदनगर में हुई बैठक में उपनल कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि जनवरी में दो दिन के कार्य बहिष्कार के बाद प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों के निस्तारण के लिए एक माह का समय मांगा था, लेकिन स्थिति जस की तस है। बैठक में महामंत्री राकेश रावत, प्रदीप सिंह, पदमावती, विकास नेगी आदि मौजूद थे।