{"_id":"5a943da54f1c1b4d588ba871","slug":"51519664549-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कास्तकारों को दी कृषि योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कास्तकारों को दी कृषि योजनाओं की जानकारी
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। कृषि विभाग द्वारा यमकेश्वर ब्लाक के न्याय पंचायत नौगांव के तिलधारखाल में कृषि जैविक मेले का आयोजन किया गया। इसमें काश्तकारों को सरकार द्वारा दी जा रही कृषि की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिलधारखाल के प्रांगण में आयोजित कृषि जैविक मेले की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भंडारी ने की। उन्होंने कहा कि जैविक मेले के माध्यम से काश्तकारों को सरकार द्वारा कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलती है। इससे काश्तकार अपने कृषि जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं। मेले में मास्टर ट्रेनर जैविक सुनील कांत ने काश्तकारों को जैविक विधि से खाद बनाने और जैविक खाद के प्रयोग से खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने की जानकारी दी। मेले में जनजागरूकता मंच के संयोजक रौनक भट्ट ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बंजर हो रहे खेतों पर कटाक्ष किया। मेले में कृषि विभाग, उद्यान विभाग और पशुपालन विभाग ने अपने-अपने स्टाल लगाए। इसमें ग्रामीणों ने कृषि यंत्र, बीज, मंडुवा, मक्की का आटा और पशुओं की विभिन्न बीमारियों की दवाइयों की खरीदारी की।
मेले में अपर सहायक अभियंता हुकुम सिंह चौधरी, कृषि प्रभारी यमकेश्वर ओमपाल सिंह, राजपाल सिंह राणा, दिनेश भट्ट, सुभाष सिंह, डीएस चौधरी, सीताराम शर्मा, आशीष कुकरेती आदि उपस्थित थे। मेले का संचालन गिरीश चंद्र भट्ट ने किया।
विज्ञापन
-फोटो