फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लैंडस्लाइड से बंद रहा गुमखाल-सतपुली राजमार्ग

लैंडस्लाइड से बंद रहा गुमखाल-सतपुली राजमार्ग

Sat, 10 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
लैंडस्लाइड से बंद रहा गुमखाल-सतपुली राजमार्ग
कोटद्वार। गुमखाल से सतपुली को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार शाम बंद हो गया। पहाड़ियों में लैंडस्लाइड होने से बड़े-बड़े बोल्डरों के साथ मलबा राजमार्ग पर आ गया। इससे राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही करीब दो घंटे तक बंद रही। सूचना मिलने पर प्रशासन और एनएच के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से राजमार्ग से मलबा हटाया। मलबा हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

एनएच के अधिकारियों के मुताबिक गुमखाल से सौ मीटर आगे सतपुली की तरफ सोलिया गांव के पास शाम को अचानक पहाड़ियों से बोल्डर के साथ मलबा गिरकर राजमार्ग पर आ गया। मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। दोनों तरफ से वाहनों की लाइनें लग गईं। फंसे वाहन चालकों ने ही मार्ग बंद होने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासन और लोनिवि के अधिकारी जेसीबी लेकर घटनास्थल पहुंचे। लैंसडौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षण एमपी पुर्वाल ने बताया कि लैंडस्लाइड के दौरान किसी भी वाहन चालक के हताहत होने की सूचना नहीं है। एनएच अधिकारियों ने बताया कि सोलिया गांव के आसपास पुस्ता निर्माण के लिए मजदूर पहाड़ी से पत्थर निकाल रहे थे। खदान होने से पहाड़ी का एक हिस्सा कमजोर हो गया था, जो शाम को भराभराकर गिर गया और मलबा राजमार्ग पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed