फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार की सड़कें अवैध पार्किंग में तब्दील, लग रहा जाम

कोटद्वार की सड़कें अवैध पार्किंग में तब्दील, लग रहा जाम

Sat, 09 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार की सड़कें अवैध पार्किंग में तब्दील, लग रहा जाम
कोटद्वार। नगर के मुख्य मार्गों पर बेतरतीब खड़े वाहनों से सड़कें पार्किंग बन गई हैं। इसका खामियाजा राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवाजाही करने में भुगतना पड़ रहा है। एक सप्ताह से पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक को बेलगाम छोड़ दिया है। लालबत्ती चौक के दोनों ओर नेशनल हाईवे पर बनाए गए यूटर्न पर वाहनों के जमघट से ट्रैफिक जाम हो रहा है।
विज्ञापन

बदरीनाथ रोड और लालबत्ती चौक पर पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन स्वामी अपने वाहनों को बेतरतीब सड़कों पर खड़ा कर देते हैं। इससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। लालबत्ती चौक पर बने डिवाइडरों के अंत में बने यूटर्न पर वाहन मोड़ने के लिए जगह नहीं बची है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस को ट्रैफिक नहीं देखना है तो वह लालबत्ती चौक को डिवाइडरमुक्त कर दे ताकि यू-टर्न पर जाम की समस्या से निजात मिल सके। स्थानीय निवासी राम सिंह, शिव सिंह रावत, पूरण सिंह, बीना रावत, रामेश्वरी देेवी का कहना है कि डिवाइडरों के दोनों ओर बने यू-टर्न पर पर्याप्त जगह न होने से चालकों को वहां से वाहन मोड़ने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस दौरान दोनों ओर जाम लग रहा है। नगर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लालबत्ती चौक से नजीबाबाद मार्ग की ओर जीआईसी की चाहरदीवारी से सटकर नजीबाबाद की जीप टैक्सियों का जमघट लगने लगा है, जबकि उन्हें आर्य कन्या इंटरकालेज से भी आगे माहेश्वरी पैट्रोप पंप से संचालन की व्यवस्था दी गई है। यही हाल झंडाचौक वाले यूटर्न पर बना है। इन दोनों यूटर्न पर दोपाहिया वाहनों के साथ-साथ राहगीरों को भी पैदल चलने में दिक्कतें आ रही है। यातायात निरीक्षक मनोज मैनवाल ने कहा कि नगर में बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा का कहना है कि लालबत्ती चौक का चौड़ीकरण होने के बाद ही यातायात व्यवस्था का स्थायी हल निकल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed