फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्व. इंदिरा गांधी की फैसलों से आज देश हुआ है मजबूत: सुरेंद्र नेगी

स्व. इंदिरा गांधी की फैसलों से आज देश हुआ है मजबूत: सुरेंद्र नेगी

Sun, 19 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
स्व. इंदिरा गांधी की फैसलों से आज देश हुआ है मजबूत: सुरेंद्र नेगी
कोटद्वार। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई। कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने इंदिरा गांधी को दृढ़ इच्छा शक्ति एवं कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बैंकों का राष्ट्रीयकरण करते हुए आम आदमी के लिए बैंकों के द्वार खोल दिए थे। इंदिरा गांधी की दूर दृष्टिता के बल पर ही भारत परमाणु शक्तिशाली देश बनकर मजबूती के साथ उभरा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जगमोहन सिंह नेगी, रवींद्र जजेडी, जसवीर राणा, विजय नारायण सिंह, गीता नेगी, रूपन नेगी, कृष्णा बहुगुणा, सूरज कांति, हेमचंन्द पंवार, विजय माहेश्वरी व राकेश मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed