फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   चार दिवसीय लैंसडौन महोत्सव का तीन नवंबर को होगा आगाज

चार दिवसीय लैंसडौन महोत्सव का तीन नवंबर को होगा आगाज

Fri, 13 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
चार दिवसीय लैंसडौन महोत्सव का तीन नवंबर को होगा आगाज
लैंसडौन। लैंसडौन एकता मंच के बैनर तले लैंसडौन उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 3 से 6 नवंबर तक किया जाएगा। उत्सव के लिए गठित समिति में डॉ. एसपी नैथानी को अध्यक्ष, दिनेश रावत मुख्य संयोजक, कुलदीप खंडेलवाल महासचिव चुने गए। उत्सव में साहित्यिक, विविध प्रतियोगिताएं, खेलकूद प्रतियोगिताएं भी शामिल की जाएंगी। कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कैंट बोर्ड को महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यदि कैंट बोर्ड महोत्सव के आयोजन से पीछे हटता है तो जनता के सहयोग से महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

डा. एसपी नैथानी की अध्यक्षता में नरेंद्र क्लब में आयोजित एक बैठक में कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। नगर वासियों ने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छावनी परिषद द्वारा ही इस महोत्सव का आयोजन कराया जाना चाहिए। कैंट बोर्ड के इंकार करने पर समिति लोगों की मदद से महोत्सव का आयोजन कराएगी।
विज्ञापन

आयोजन की मुख्य समिति में मोहन सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, अजय अग्रवाल, कपिल अग्रवाल और रोशन शाह को संयुक्त संयोजक, राजीव शर्मा, नर्बदा गुसाईं, सूर्यदेव शाह को सचिव, मोहन बिष्ट, अनिल बौंठियाल और जीआरसीसी को खेलकूद संयोजक चुना गया है, जबकि उनके साथ संजय कन्नौजिया और महिपाल रावत को खेलकूद में संयुक्त संयोजक का दायित्व दिया गया है। महिला कार्यक्रमों का दायित्व उषा नैथानी और छावनी परिषद सदस्य सुमित्रा नेगी व उनकी टीम को दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य की टीम को दायित्व दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जीआरआरसी के सेंटर सुबेदार मेजर सोबन रामला, खंड शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल रामेश्वरी बढ़वाल, आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार, केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट, सोल्जर्स बोर्ड के प्रतिनिधि भगत सिंह, सुनील शाह, संजय कन्नौजिया, राजीव शर्मा आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed