{"_id":"59d273b04f1c1b65548b556f","slug":"51506964400-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शहर से सटे काशीरामपुर तल्ला गांव में केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित सरकारी भूमि को कब्जाने आए भूमाफिया को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर भूमाफिया के खिलाफ हुंकार भरी। कहा कि किसी भी कीमत पर गांव की सरकारी जमीन पर भूमाफिया को काबिज नहीं होने देंगे।
सोमवार सुबह कई लोग मजदूरों के साथ काशीरामपुर तल्ला में केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित सरकारी जमीन पर पहुंचे। भूमाफिया के साथ जैसे ही श्रमिकों ने जमीन पर चूना डालना शुरू किया, वैसे ही इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने भूमाफिया को खदेड़ दिया। इसके बाद शाम को काशीरामपुर खेल मैदान में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने एकजुट होकर भूमाफिया का विरोध करने का निर्णय लिया।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांति की अगुवाई में हुई बैठक में ग्रामीणों ने भूमाफिया द्वारा काशीरामपुर गांव की जमीन को कब्जाने का विरोध करने का निर्णय लिया। कहा कि गांव में भूमाफिया को घुसने नहीं दिया जाएगा। काशीरामपुर तल्ला में सरकारी जमीन पर भूमाफिया की नजर है। ग्रामीणों ने जरा भी ढिलाई बरती तो यहां उनका कब्जा हो जाएगा। ग्रामीण परमानंद जोशी, जगमोहन सिंह नेगी, वीर सिंह रावत, कुलवंत सिंह रावत ने कहा कि भूमाफिया एक षड्यंत्र के तहत यहां भूमि कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। गांव की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकारी जमीन को कब्जाने का प्रयास किया गया तो शासन और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान कुंभीचौड़ नरेंद्र सिंह नेगी, पंकज कपटियाल, सुरमान सिंह नेगी, भारत सिंह रावत, रूकमा देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, गौरा देवी, बसंती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो समाचार