{"_id":"583324cd4f1c1bb404b3a298","slug":"50-thousand-will-be-how-the-daughter-s-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार में कैसे होगी बेटी की शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार में कैसे होगी बेटी की शादी
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
wedding
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 दिसंबर को बेटी की शादी है। मेहनत मजदूरी करके शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर 90 हजार रुपये इकठ्ठा किए थे। सोचा था बेटी की शादी धूमधाम से करेंगे, लेकिन इन सारे सपनों पर नोट बंदी ने पानी फेर दिया है। बैंक हमारे ही पैसे हमें देने से मना कर रहा है। ऐसे में अब बेटी की शादी कैसे होगी। यह कहना है झूलाबस्ती निवासी सविता का।
विज्ञापन
सविता बताती हैं कि उनके पति रेहड़ी चलाते हैं और वह भी किसी तरह से घर चला रही हैं। बेटी की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से 90 हजार रुपये बैंक में जमा किए थे। सोमवार को वह शादी का सामान खरीदने के लिए पैसे निकालने बैंक गई, लेकिन बैंक कर्मियों का कहना है कि बिना पेन कार्ड के 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं मिलेंगे। कहा कि वह गरीब परिवार से हैं और पेन कार्ड बनाने की कभी उन्हें जरूरत ही नहीं पड़ी। अब लड़की की शादी 50 हजार रुपये में कैसे करें, यह समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
इनका कहना है
पंजाब नेशनल बैंक कोटद्वार के मुख्य प्रबंधक राजकुमार धीमान का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पेन कार्ड के साथ वह शादी के लिए करीब एक लाख और बहुत ज्यादा आवश्यकता पर उससे ज्यादा भी दे रहे हैं, लेकिन बिना पेन कार्ड के वह 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं दे सकते।
विज्ञापन
सोमवार को फिर उमड़ी लोगों की भीड़
पुराने 500 व 1000 के नोट बंद होने के बाद बीते शनिवार तक जहां कोटद्वार के बैंकों में स्थिति सामान्य होने लगी थी। वहीं सोमवार को बैंकों में फिर से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कई बैंकों के पास अभी नई करेंसी न आने से भी ग्राहकों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।