{"_id":"5fd0de998ebc3e3b9b100bbc","slug":"46-thousand-youths-of-the-state-will-participate-in-army-recruitment-rally-kotdwar-news-drn36415199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती रैली में प्रदेश के 46 हजार युवा करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती रैली में प्रदेश के 46 हजार युवा करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन
आगामी 20 दिसंबर से कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में होने वाली सेना भर्ती रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 20 दिसंबर को रात एक बजे से काशीरामपुर तल्ला से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती रैली में 46 हजार युवा प्रतिभाग करेंगे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी जरूरी होगी। बुधवार को सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी और एसडीएम योगेश मेहरा ने भर्ती स्थल गबर सिंह कैंप का निरीक्षण किया।
सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल और एसडीएम ने गबर सिंह कैंप के मैदान में भर्ती होने के लिए आने वाले युवकों के लिए 800 मीटर दौड़ का ट्रैक बनाने, कैंप के बाहर इंट्री प्वाइंट पर बैरिकेटिंग, बिजली आपूर्ति, शौचालय आदि की व्यवस्था करने को कहा। सेना भर्ती अधिकारी विनीत वाजपेयी ने बताया कि 20 दिसंबर से सेना भर्ती रैली शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन के सहयोग से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। इस बार भर्ती के लिए प्रदेशभर से 46000 युवाओं ने आवेदन किया है। भर्ती में कोरोना संक्रमण को लेकर सुरक्षा बरती जाएगी। बिना कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट के किसी भी युवा को भर्ती मैदान में एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्होंने युवाओं से 20 दिसंबर को काशीरामपुर स्थित इंट्री प्वाइंट पर पहुंचने की अपील की।
कब किस जिले और तहसील की होगी भर्ती:
- 20 दिसंबर- उत्तरकाशी जिले की तहसील पुरोला, मोरी, राजगड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी, बड़कोट।
- 21 दिसंबर- उत्तरकाशी में तहसील बड़कोट और रुद्रप्रयाग जिले की उखीमठ, जखोली, बसुकेदार तहसील।
- 22 दिसंबर- रुद्रप्रयाग जिले की रुद्रप्रयाग और टिहरी के घनसाली, देवप्रयाग तहसील।
- 23 दिसंबर- टिहरी जिले की प्रतापनगर, टिहरी, धनौल्टी, जखनीधार, नरेंद्रनगर तहसील।
- 24 दिसंबर- टिहरी की कंडीसौड़ गजा, गजा, कंडीसौड़, कीर्तिनगर, और चमोली जनपद के थराली, गैरसैंण, आदिबदी तहसील।
- 25 दिसंबर- चमोली जिले की जोशीमठ, चमोली, कर्णप्रयाग, देवल, नारायड़बगड़, जलासू, नंदप्रयाग, घाट तहसील।
- 26 दिसंबर- चमोली की पोखरी और पौड़ी जनपद के पौड़ी, जाखनीखाल, बीरोंखाल तहसील।
- 27 दिसंबर- लैंसडौन, सतपुली, श्रीनगर तहसील।
- 28 दिसंबर- थैलीसैंण, धुमाकोट, चौबटाखाल तहसील।
- 29 दिसंबर- कोटद्वार, यमकेश्वर, चाकीसैंण तहसील।
- 30 दिसंबर- हरिद्वार जिले के रुड़की, हरिद्वार, भगवानपुर तहसील।
- 31 दिसंबर- हरिद्वार जिले की लक्सर और देहरादून जिले की देहरादून तहसील।
- 01 जनवरी 2021- देहरादून जिले की चकराता, विकासनगर, त्यूूणी तहसील।
- 02 जनवरी 2021- देहरादून जिले की ऋषिकेश, डोईवाला, कालसी तहसील।