{"_id":"5c83ee73bdec22141d19d581","slug":"41552150131-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों पर अकुंश लगाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों पर अकुंश लगाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अहम
विज्ञापन
aprajita
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कण्वघाटी (कोटद्वार)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित बाल अपराध एवं महिला हिंसा से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, समाजसेवी समेत विषय विशेेषज्ञों ने छात्राओं और महिला शिक्षकों को कानूनी पहलुओं के साथ ही सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर सभी ने समाज में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अहम साबित होगी।
शनिवार को झंडीचौड़ उत्तरी स्थित भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी (बीजीयू) में आयोजित अपराजिता गोष्ठी में कलालघाटी चौकी इंचार्ज एसआई संदीप शर्मा ने फेरी वालों और बाहरी लोगों से सतर्क रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियां करते दिखता है तो वे इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। नशे के धंधे से जुड़े लोगों के बारे में पुलिस को सूचना दें, उनके नाम गुप्त रखे जाएंगे। उन्होंने कोटद्वार कोतवाली व सीओ कार्यालय समेत कई महत्वपूर्ण फोन नंबर महिलाओं को नोट कराए।
सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष और समाजसेवी गोविंद डंडरियाल ने कहा कि समाज को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि शोषण करने वाले से शोषण सहने वाला ज्यादा दोषी होता है। महिलाओं को आगे बढ़कर प्रत्येक आपराधिक गतिविधियों और शोषण का विरोध करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपनी हर गतिविधि की जानकारी अपने अभिभावकों के साथ साझा करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रो. राघवराज चौहान, प्रो. महेश करल, प्रो. आस मोहम्मद, राहुल कुमार राजपूत, बृजेश रावत, सुभाष चंद्र, कांस्टेबल शेखर सैनी, शीतल नेगी, आकांक्षा नेगी, आकृति नेगी, प्रिया रावत, आंचल चौहान, आकांक्षा गौड़ व मानसी बड़थ्वाल मौजूद रहे।
महिला शिक्षकों और छात्राओं ने की अपराजिता अभियान की सराहना
कोटद्वार। विश्वविद्यालय के शिक्षक डा. इंदू माहेश्वरी, अंजू भंडारी, शशि रावत, मनीषा डबराल, रूपाली सिंह, कुुसुम रानी, पूजा रावत, लवलजीत कौर, कविता चौहान व प्रीति नवानी ने कहा कि वर्तमान में जागरूकता के अभाव में महिलाएं अपनी बात को खुलकर नहीं रख पाती हैं। उन्होंने अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला की अनूठी पहल महिलाओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही है। इससे समाज में बढ़ते अपराधों और कुरीतियों पर अंकुश लगेगा।
फोटो