फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सर्वोदय सेवक गांधीवादी मान सिंह रावत पंचतत्व में विलीन

सर्वोदय सेवक गांधीवादी मान सिंह रावत पंचतत्व में विलीन

Thu, 14 Feb 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
सर्वोदय सेवक गांधीवादी मान सिंह रावत पंचतत्व में विलीन
कोटद्वार। जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित सर्वोदय सेवक जाने माने गांधीवादी मान सिंह रावत (92) पंचतत्व में विलीन हो गए। मुक्तिधाम में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे स्नेहदीप रावत और विनय रावत ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन की सूचना मिलते ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों से सर्वोदय मंडल और नशामुक्ति आंदोलन से जुड़े लोग कोटद्वार पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत की अंतिम यात्रा उनके हल्दूखाता स्थित निवास स्थल से शुरू हुई। मुक्तिधाम में सैकड़ों लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनके पुत्र शील सौरभ रावत, जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित टिहरी के सर्वोदय सेवक धूम सिंह नेगी, गांधीवादी त्रिलोक सिंह रावत, बिज्जू नेगी, समीर रतूड़ी, हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, टिहरी से अरण्य रंजन, रुद्रप्रयाग से देवेंद्र बहुगुणा, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी, गोविंद डंडरियाल, प्रकाश चंद्र कोठारी, डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक कोठारी, प्रवेश नवानी, भुवन मोहन गुसाईं, पूरन सिंह रावत, सुरेंद्र लाल आर्य, विनोद कुकरेती, कै. पीएल खंतवाल, डा. शक्तिशैल कपरवाण, विजय माहेश्वरी, लक्ष्मीनारायण चावला, दुलारी देवी, गोपाल बंसल, दिनेश मोहन कुकरेती ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत के बेटे विनोद कुकरेती ने बताया कि पिताजी ने एक दिन पहले ही उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में करने की इच्छा जताई थी। उधर, गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने बताया कि गढ़वाल सर्वोदय मंडल की ओर से 16 फरवरी को 11 बजे पदमपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed