{"_id":"5c2f86c6bdec2256a7705e31","slug":"41546618566-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण मसूरी एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट देरी से पहुंची कोटद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण मसूरी एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट देरी से पहुंची कोटद्वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार/कण्वघाटी। हिमालय की शिवालिक श्रेणियों की तलहटी में बसे कोटद्वार भाबर के पूरे क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से कोहरे ने दस्तक दे दी है। कोहरे के कारण मसूरी एक्सप्रेस एक घंटा पचास मिनट देरी से कोटद्वार पहुंची। नजीबाबाद पैसेंजर पर भी इसका असर पड़ा। कोहरे से सर्दी का असर बढ़ गया है। ऊंचाई वाले भागों में बारिश के आसार बन गए हैं।
बृहस्पतिवार रात से ही क्षेत्र में कोहरे की चादर बिछ गई, जो शुक्रवार दोपहर तक रही। घने कोहरे के कारण सुबह वाहनों की रफ्तार धीमी रही। स्थिति यह रही कि लाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंग-रेंगकर चले। कोहरे के चलते क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्र में अधिकतम तापमान जहां 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। मैदानी क्षेत्रों के साथ ही कोटद्वार में कोहरे के चलते मसूरी एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटा 50 मिनट देरी से कोटद्वार पहुंची। कोटद्वार-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन भी एक घंटा 25 मिनट देरी से रवाना हुई।
नगर और आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात को ही कोहरे ने दस्तक दे दी थी। कोहरे के चलते पूरा क्षेत्र रात भर कोहरे की चादर से ढका रहा। शुक्रवार सुबह सात बजे तक घना कोहरा होने से पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही। नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर के मुख्य चौराहों पर की गई अलाव की व्यवस्था से निराश्रित लोगों को राहत मिली। दिन में थोड़ी देर की धूप के बाद फिर क्षेत्र में कोहरे की चादर बिछ गई, जिससे लोगों को फिर कंपकपाती ठंड का सामना करना पड़ा।