फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बलभद्रपुर के लोग स्टील प्लांटों के जहरीले धुंए से परेशान

बलभद्रपुर के लोग स्टील प्लांटों के जहरीले धुंए से परेशान

Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
बलभद्रपुर के लोग स्टील प्लांटों के जहरीले धुंए से परेशान
कोटद्वार। नवसृजित नगर निगम के वार्ड नंबर-26 बलभद्रपुर केे लोग गांव से सटे इंडस्ट्रियल एरिया में लगे स्टील प्लांटों से निकलने वाले जहरीले धुएं से परेेेशान हैं। इन प्लांटों से निकल रहे धुएं से जहां लोग परेशान हैं, वहीं खेतों में फसल भी खराब हो रही है। क्षेत्रवासी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुरूप कारखानों को संचालित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शाम होते ही फैक्ट्रियां जहरीला धुआं छोड़ने लगती हैं। ग्रामीण नगर निगम बनने के बाद से स्टील प्लांटों को अन्यत्र शिफ्ट कर प्रदूषण रहित उद्योग स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 26 पूर्व में ग्राम पंचायत बलभद्रपुर का हिस्सा था। अब यह नगर निगम का वार्ड बना दिया गया है। वार्ड की कुल आबादी 3500 है। यहां कुल 1901 मतदाता हैं, जिसमें 901 महिलाएं और 1000 पुरुष हैं। बलभद्रपुर में रक्षा मंत्रालय से संबद्ध भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) फैक्ट्री है, जो प्रदूषण के सभी मानकों को पूरा करती है। लेकिन कई स्टील प्लांट भी हैं, जो कि लोहे के कबाड़ को पिघलाकर सरिया और गार्डर बनाने का काम करती हैं। स्थानीय नागरिक ओम प्रकाश शर्मा, अशोक थपलियाल, हरीश जदली, राजेंद्र सिंह रावत, यशोदा देवी ने पूर्व जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि कई बार प्रदूषण की शिकायत संबंधित बोर्ड और प्रशासन से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। वार्ड में बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

.
यह हैं वार्ड के पार्षद पद के प्रत्याशी:
अनिल रावत - भाजपा
धर्मेंद्र सिंह रावत - कांग्रेस
राजाराम अंथवाल - यूकेडी
अनिल नेगी - निर्दलीय
गौरव - निर्दलीय
दिनेश कुमार गुसाईं - निर्दलीय
नटवरलाल - निर्दलीय
मनोहर सिंह रावत - निर्दलीय
विनय भट्ट - निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed