फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं बढ़ी तो होगा आमरण अनशन

अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं बढ़ी तो होगा आमरण अनशन

Sat, 13 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं बढ़ी तो होगा आमरण अनशन
सतपुली। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर क्षेत्रवासियों का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती सहित सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को नयारघाटी विकास समिति के बैनर तले लोगतहसील परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए क्रमिक अनशन किया। आंदोलन के सातवें दिन प्रताप सिंह नेगी, अरविंद रावत, प्रेम सिंह रावत और मनोहर लाल पहाड़ी क्रमिक अनशन पर बैठे। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर सतपुुली क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सतपुली मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने के बाद भी आज विकास से महरूम है। उच्चीकृत होने के बाद लोगों को सतपुली में बेहतर इलाज की आस जगी थी, लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते यहां डाक्टरों, इमरजेंसी वार्ड और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया। इसके कारण अस्पताल मात्र रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर सौरभ बिष्ट, विजयदर्शन सिंह, धर्मेंद्र बिष्ट, अमित रावत, राहुल बिष्ट, थामेश्वर कुकरेती, महिपाल सिंह रावत, कृष्णा बौंठियाल, हरी सिंह, डब्बल मियां व मनीष खुगशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed