{"_id":"5bb8e07a867a556850256e3a","slug":"41538842746-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी कोचियार में समस्याओं का अंबार, बच्चे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी कोचियार में समस्याओं का अंबार, बच्चे परेशान
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लॉक के जीआईसी कोचियार में शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है, वहीं विद्यालय के भवन जर्जर होने के कारण छात्र-छात्राएं खतरे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से लगातार आला अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी शिक्षा अधिकारी मामले में गंभीर नहीं हैं।
2005 में शिक्षा विभाग ने विद्यालय को उच्चीकृत तो कर दिया, लेकिन यहां शिक्षकों की तैनाती करना भूल गया। विद्यालय में तब से हिंदी, गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान व राजनीति विज्ञान के पद रिक्त पड़े हुए हैं। एलटी में भी विज्ञान और अंग्रेजी के पद रिक्त हैं। यही नहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य का पद भी खाली है। ऐसे में विद्यालय में शिक्षा की हालत का खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख सुरेंद्र बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष सत्यपाल सिंह रावत और एसएमसी अध्यक्ष जगमोहन पटवाल का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। ऊपर से विद्यालय का भवन भी जर्जर हाल में है। शासन-प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी डा. रामनिवास ने बताया कि विद्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए आला अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। विद्यालय में शीघ्र शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।