{"_id":"5b900b3b867a557ed1017fe9","slug":"41536166715-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील रघुवंशी के हत्यारों को जल्द करें गिरफ्तार, धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील रघुवंशी के हत्यारों को जल्द करें गिरफ्तार, धरना-प्रदर्शन
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। एडवोकेट सुशील रघुवंशी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए मृतक की पत्नी रेखा रघुवंशी और कोटद्वार बार एसोसिएशन के बैनर तले चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को 24वें दिन भी जारी रहा। बुुधवार को कई संगठनों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए हत्याकांड की सीबीआई जांच के साथ ही कोटद्वार तहसील के भूमि विवादों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
बुधवार को कोटद्वार बार एसोसिएशन, नागरिक मंच कोटद्वार, मानव प्रकृति पशु और गो सेवा समिति, फाइट अगेंस्ट करप्शन, लघु व्यापार एसोसिएशन और उत्तराखंड विकास पार्टी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि एक साल होने को है, लेकिन सरेआम हुई हत्या में पुलिस के हाथ खाली हैं। कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार ने कहा कि जरूरत पड़ी तो एसोसिएशन हाईकोर्ट में दोबारा वाद दाखिल करेगा। धरना देने वालों में ध्यान सिंह नेगी, हुकुम सिंह, शगुफ्ता सिंह, रेखा रघुवंशी, राम सेवक साह, पंकज चमोली, हरीश चंद्र, मुकेश कवटियाल, संजीव कुमार, आशीष किमोठी, मुजीब नैथानी, राजदर्शन, अनूप थपलियाल आदि थे।