{"_id":"5b2e7eeb4f1c1bca228b725a","slug":"41529773803-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगी नाबालिग बहिनें लापता, राजमिस्त्री के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगी नाबालिग बहिनें लापता, राजमिस्त्री के खिलाफ दी तहरीर
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर में मोटाढांक क्षेत्र के एक गांव से दो सगी नाबालिग बहिनें संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। परिजनों ने कोतवाली में बिहार के किशनगंज निवासी राजमिस्त्री के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरियों के मोबाइल की लोकेशन बिहार के किशनगंज में ही मिल रही है।
भाबर के मोटाढांक क्षेत्र निवासी उस्मान पुत्र मो. उमर ने कोतवाली पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उसकी दो बहनें एक सत्रह साल की है और दूसरी सोलह साल की 21 जून से लापता हैं। वह बाजार जाने के लिए घर से निकलीं लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। काफी खोज करने पर भी उनका पता नहीं चल पाया। उस्मान ने बताया कि शुक्रवार को दोनों बहनों मोबाइल पर फोन आया था, जिसमें छोटी बहन बहुत रो रही थी। इसके बाद फोन कट गया। उसी नंबर पर फोन किया तो उस फोन की लोकेशन किशनगंज बिहार मिली। दोनों किशोरियों के मोबाइल भी बंद हैं। उस्मान ने बताया कि एक राजमिस्त्री उसकी बड़ी बहिन से बात करता था। पता चलने पर जब दोनों को डांटा तो युवक ने घर आना-जाना बंद कर दिया। अब दो दिन से युवक और दोनों बहनों का कुछ पता नहीं है। उस्मान ने आशंका जताई कि आरोपी राजमिस्त्री ही उसकी बहनों को बहला-फुसलाकर ले गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और परिजनों से उपलब्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया गया है।