{"_id":"5ab5311b4f1c1b51408b4985","slug":"41521824027-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय की मांग को अनदेखा कर रही सरकार: जीके बड़थ्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय की मांग को अनदेखा कर रही सरकार: जीके बड़थ्वाल
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर केंद्रीय विद्यालय संयुक्त संघर्ष का धरना-प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी रहा। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार समिति की मांग की अनदेखा कर रही है।
शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर गठित समिति के अध्यक्ष गोपालकृष्ण बड़थ्वाल के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रदेश सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे। इनमें से कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय बनाना भी शामिल है, लेकिन प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक द्वारा केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। समिति को आंदोलन करते हुए 17 दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रदेश सरकार कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए संवेदनशील नहीं दिख रही है। इससे समिति के पदाधिकारियों में आक्रोश है। उन्होंने 26 मार्च को विशाल रैली निकालकर अपनी मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।
धरना-प्रदर्शन में विजयपाल सिंह नेगी, विरेंद्र सिंह रावत, बृजपाल, उमेद सिंह चौधरी, बलवान सिंह रावत, नत्थी प्रसाद उनियाल, सुरेश रावत, अर्जुन सिंह पुंडीर, योगंबर सिंह रावत, शूरवीर सिंह, योगंबर सिंह रावत, महानंद ध्यानी, चंद्र सिंह राणा, कै. सीपी डोबरियाल व विजय सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो