फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नव संवत्सर शुभारंभ समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

नव संवत्सर शुभारंभ समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sat, 17 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नव संवत्सर शुभारंभ समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
कोटद्वार। विक्रमी संवत 2075 की पूर्व संध्या पर नव संवत्सर समारोह समिति की ओर से आयोजित समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न संस्थाओं ने ढोल दमाऊं मशकबीन की धुनों के बीच शोभा यात्रा निकाली। लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर एक दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

शनिवार को हिंदू पंचायती धर्मशाला से ढोल दामाऊं मशकबीन और सरैया नृत्य के साथ नव संवत्सर की शोभा यात्रा निकली। शोभा यात्रा में सबसे पहले महाराजा विक्रमादित्य की झांकी और उसके बाद जीएमओयू परिवहन कंपनी ने सरैया नृत्य की झांकी प्रस्तुत की। महिला मंगल दल शिवपुर ने ढोल दमाऊं के साथ नंदा देवी राजजात की मनमोहक झांकी निकाली। महिला मंगल दल सिताबपुर ने लोक संस्कृति पर आधारित झांकी निकाली। महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों ने हनुमानजी और नंदा देवी की झांकी निकाली, महिला मंगल दल सावित्री नगर ने गढ़वाली संस्कृति की झांकी प्रस्तुत की। महिला मंगल दल कुंभीचौड़ की उत्तराखंड की धरोहर पर आधारित झांकी थी तो मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने तीलू रौतेली की झांकी निकाली। भारत स्वाभिमान न्यास ने कण्वाश्रम और महिला मंगल दल जीतपुर ने लोक संस्कृति की झांकी निकाली। इसके बाद जौनसार बाबर के कलाकारों ने ढोल दमाऊं के साथ जौनसार की हाथी की झांकी का दर्शकों ने स्वागत किया। झांकी हिंदू पंचायती धर्मशाला से शुरू होकर स्टेशन रोड, लाल बत्ती चौक, नजीबाबाद रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग होते हुए मालवीय उद्यान में पहुंची।
विज्ञापन

मालवीय उद्यान में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्जवलित कर नव संवत्सर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदला प्रस्तुत की। इसके बाद संस्कृत विभाग की ओर से पहुंची होलियार लोक मंच कालसी जौनसार के कलाकारों ने हारुल, तांडी, बारात नृत्य और हाथी नृत्य से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, आयोजन समिति के संरक्षक समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल, जीत सिंह पटवाल, डा. पदमेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र चौहान, योगंबर सिंह रावत, पीएल खंतवाल, अमित सजवाण, हरिचरण चतुर्वेदी, राजेश ध्यानी, कर्नल (सेनि) बीबी ध्यानी, दिनेश जुयाल, विजय नौटियाल, जनार्द्धन बुड़ाकोटी, संजय थपलियाल, महानंद ध्यानी व संदीप डबराल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजगौरव नौटियाल और चंद्रप्रकाश नैथानी ने किया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed