{"_id":"5a9ad43d4f1c1b0d658b547e","slug":"41520096317-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर ट्रांसफार्मर और ऊंची पुलिया दे रही दुर्घटना को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर ट्रांसफार्मर और ऊंची पुलिया दे रही दुर्घटना को न्योता
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। ग्राम पंचायत लालपुर के ग्रामीणों ने प्रशासन से बेलाडाट चौराहे में सड़क के किनारे दुर्घटना को न्योता दे रहे ट्रांसफार्मर को हटाने व चौराहे के समीप लालपुुर गढ़वाली मार्ग पर बनी पुलिया को भी ठीक करवाने की मांग की है।
लालपुर पंचायत के ग्रामीणों ने एसडीएम राकेश तिवारी को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम ने कई वर्ष पहले बेलाडाट चौराहे की मुख्य सड़क पर ट्रांसफार्मर रख दिया था, जो सड़क चौड़ीकरण के बावजूद वहीं है। मार्ग से गुजरने वालों को इस ट्रांसफार्मर से परेशानी हो रही है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इसलिए उसे सड़क से हटाया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने बेलाडाट चौराहे के समीप लालपुर गढ़वाली मार्ग पर हाल ही में एक पुलिया बनवाई गई है, जो मानकों के अनुरूप नहीं है। सड़क के बीचोंबीच उठी हुई पुलिया लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। चार पहिया वाहन पुलिया से टकरा रहे हैं और दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। उनके वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। बताया कि दोनों विभागों को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर उपप्रधान लालपुर सुधीर खंतवाल, रविंद्र मिश्रा, ललित खंतवाल, हेमंत ध्यानी, दीपक मैंदोला, संजय रावत, कुलदीप चौहान, मीना पसवोला, अनिल शर्मा, अरुण बौंठियाल व विपिन बौंठियाल आदि मौजूद रहे।