फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   चारधाम यात्रा शुरू होने तक पौड़ी जिले में होगी हिल पेट्रोलिंग यूनिट: एडीजी

चारधाम यात्रा शुरू होने तक पौड़ी जिले में होगी हिल पेट्रोलिंग यूनिट: एडीजी

Sat, 17 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा शुरू होने तक पौड़ी जिले में होगी हिल पेट्रोलिंग यूनिट: एडीजी
कोटद्वार। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि पर्वतीय जिलों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सीपीयू (सिटी पेट्रोलिंग यूनिट) की तर्ज पर एचपीयू (हिल पेट्रोलिंग यूनिट) का गठन किया जाएगा। चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले पौड़ी जिले से इसकी शुरूआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एडीजी अशोक कुमार शनिवार को यहां पुलिस विभाग की ओर से आयोजित प्रथम ‘पुलिस सारथी’ सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पौड़ी जिले के बाद अन्य जिलों में भी एचपीयू का गठन किया जाएगा। यह यूनिट दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों को भी तत्काल मदद करेगी। हिल पेट्रोलिंग यूनिट के साथ नई यातायात पुलिस का गठन किया जाना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी के नेतृत्व में पुलिस सामाजिक कार्यों के साथ-साथ नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने का कार्य कर रही है। इस मौके पर एडीजी ने कई लोगों को ‘पुलिस सारथी’ कार्ड भी बांटे। यह लोग पुलिस कर्मियों की मदद करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएसपी डॉ. हरीश वर्मा, सीओ कोटद्वार जोधराम जोशी, एसएसआई राकेंद्र कठैत के अलावा जिला पंचायत पौड़ी के उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, व्यापार मंडल महामंत्री लाजपत राय भाटिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खरक्वाल, मानपुर की प्रधान किरन काला, ममता देवरानी, उमेश त्रिपाठी, गोविंद डंडरियाल आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed