फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय

Wed, 14 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय
कोटद्वार। बुधवार को भी कई क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इसके चलते मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में भोलेनाथ के भक्तों ने शिवलिंग की पूजा की और जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

कोटद्वार के सिद्धपीठ सुखरौ देवी मंदिर, श्री सिद्धबली मंदिर, फलहारी बाबा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, बालाजी मंदिर, संतोषी माता मंदिर व गीता भवन आदि मंदिरों में श्रद्धालु कई घंटों तक लाइन में खड़े रहकर शिवलिंग में पानी चढ़ाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। ताड़केश्वर महादेव, मधुगंगेश्वर और भगुलीनाउ के शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे। दूरस्थ इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में दूध व बेलपत्री चढ़ाते हुए मन्नतें मांगीं। यमकेश्वर महादेव के शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुुुु दूर-दूर से यहां पहुंचे। महाबगढ़ के शिव मंदिर में भी लोगों की भीड़ लगी रही। धुमाकोट के लघु केदार सल्डमहादेव में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ ही प्राचीन जलकुंड से जल लेकर बेलपत्र, पुष्प आदि के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया। जमणधार शिवमंदिर, कोचियारपुल शिवालय, अपोलासेरा शिवालय सहित क्षेत्र के शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड रही। व्रत, उपासना व जलाभिषेक के साथ ही मंदिरों में भजन-कीर्तन कार्यक्रम का दौर जारी रहा। दुगड्डा के निकट दुर्गा देवी स्थित पौराणिक शिवगुफा में भी भक्तों की भीड़ नजर आई। प्राचीन सिद्धपीठ दौलपुर, पलेठा, मोड़ाखाप, गुरु गोरखनाथ गरीबनाथ आदि मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर पानी और बेलपत्री चढ़ाकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

लैंसडौन के कालेश्वर मंदिर तथा ताड़केश्वर मंदिर में बुधवार को दूसरे दिन भी हर हर महादेव तथा जय भोले बाबा के नारों से आकाश गूंज उठा। दोनों मंदिरों में दूरस्थ इलाकों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव तथा जय बाबा भोले के जयकारे लगाते हुए शिव आराधना की। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्रों के साथ पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगीं। लैंसडौन में राज्य व पड़ोसी राज्य के कई इलाकों से आए व्यापारियों ने स्टाल लगाए, पर इनमें ज्यादा भीड़ नहीं जुट सकी। ताड़केश्वर में गढ़वाली भजनों तथा गढ़वाली काव्य सम्मेलन ने खूब समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed