{"_id":"5a7498dc4f1c1b1d368b825e","slug":"41517590748-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों पर मुकदमों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों पर मुकदमों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन की सरकार द्वारा गढ़वाल रेजीमेंट की दसवीं बटालियन के सैनिकों पर मुकदमे दर्ज करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और पीडीपी सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर सेना पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय से भाजपा और पीडीपी सरकार के पुतले के साथ झंडाचौक नजीबाबाद रोड तक जुलूस निकाला और नजीबाबाद रोड पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार पर सैनिकों का मनोबल गिराने का आरोप लगाते हुए दोनों दलों का पुतला आग के हवाले किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने जम्मू-कश्मीर सरकार पर सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि वर्तमान में कश्मीर में आतंकवाद का सफाया करने के लिए भारतीय सेना के जवान अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान की शह पर पत्थरबाजों द्वारा सेना पर पत्थर बरसाए जा रहे हैं। आत्मरक्षा में सेना द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है, जिससे पत्थरबाज हताहत हो रहे हैं, लेेकिन भाजपा पीडीपी गठबंधन की सरकार सेना पर मुकदमे दर्ज करवाकर भारतीय सेना का मनोबल गिराने का घिनौना काम कर रही है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष रंजना रावत, कुंवर सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, राकेश मित्तल, हिम्मत सिंह नेगी, बृजेंद्र सिंह नेगी, रमेश खंतवाल, शंकेश्वर प्रसाद खंतवाल, हरीश नौटियाल, सूरज प्रसाद कांति, विनोद नेगी, सतेंद्र सिंह नेगी व प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो