{"_id":"5a68b8994f1c1b4f588b47e6","slug":"41516812441-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी रोड पर चार वर्ष में नहीं बन पाई तीन किमी. नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी रोड पर चार वर्ष में नहीं बन पाई तीन किमी. नाली
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी के कारण कोटद्वार-देवी रोड-भाबर को जाने वाली व्यस्तम मुख्य सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। लोग विगत पांच वर्षों से विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली का खामियाजा भुगत रहे हैं। विभाग की कछुआ चाल कार्यप्रणाली का आलय यह कि विभाग चार वर्षों में मात्र तीन किलोमीटर सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं कर पा रहा है। जहा नाली बनाई गई हैं वहां बरसाती पानी की निकासी नहीं की गई है। जिसके कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मार्ग पर चलने वाले सुखरौ पट्टी के कई गांव और भाबर के हजारों राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
वर्ष 2014 में देवी रोड पर सड़क निर्माण के बाद विभाग ने देवी रोड चौराहा से सिमलचौड़ तक करीब तीन किलोमीटर मार्ग पर कार्य शुरू किया था। लेकिन अभी तक नाली निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। आलम यह है कि विभाग मार्ग के कई स्थानों पर नाली निर्माण बीच में छोड़कर चलता बना। जिसके कारण नालियों की निकासी नहीं होने से उनमें जमा गंदगी और सड़क पर हो रहे जलभराव से लोग परेशान हैं।
स्थानीय निवासी अशोक खंतवाल, विकास देवारानी, हीरामणी मैंदोला, डबल सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग पर मार्ग की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि विभाग चार साल से तीन किमी. नाली नहीं बना पा रहा है, इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सावल उठ रहे हैं। शीघ्र नालियों का निर्माण नहीं किए जाने पर विभागीय अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, पीडब्लूडी के सहायक अभियंता सुदेश बिंजोला ने बताया कि देवी रोड पर नाली निर्माण के कार्य को पूरा करने के लिए बजट की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र नाली निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।