फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   थलनदी गेंद मेला राजकीय घोषित, बीन नदी पर बनेगा पुल: त्रिवेंद्र

थलनदी गेंद मेला राजकीय घोषित, बीन नदी पर बनेगा पुल: त्रिवेंद्र

Mon, 15 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
थलनदी गेंद मेला राजकीय घोषित, बीन नदी पर बनेगा पुल: त्रिवेंद्र
यमकेश्वर/कोटद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को यमकेश्वर क्षेत्र के थलनदी गेंद मेले की 150वीं जयंती पर क्षेत्र को विकास योजनाओं की सौगात दी। यमकेश्वर में सड़कों और पेयजल योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री 34 करोड़ मंजूर करने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

यमकेश्वर क्षेत्रवासियों, विधायक ऋतु खंडूड़ी, अजमीर-उदयपुर गेंद मेला समिति थलनदी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने क्षेत्र की ओर से उन्हें मांग पत्र सौंपा। सीएम ने भ्रष्टाचार पर सरकार के जीरो टालरेंस के संकल्प को दोहराया। कहा प्रदेश में पैसे देकर नौकरी और पोस्टिंग पाने के दिन लद गए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी के आग्रह पर वर्षों से लटके बीन नदी पर पुल निर्माण, थलनदी गेंद मेले को राजकीय मेला घोषित करने, शीला-चंडई मोटर मार्ग का निर्माण करने, 25 किमी सोलर फेंसिंग, यमकेश्वर के लिए एक अतिरिक्त 108 एंबुलेंस सेवा, नीलकंठ में अपर स्टोरी पार्किंग, बिथ्याणी में महंत अवैद्यनाथ की मूर्ति स्थापना के साथ ही कई मोटर मार्ग और पंपिंग पेयजल योजनाओं के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष पौड़ी विक्रम सिंह बिष्ट, कुसुम कंडवाल, दिगंबर कुकरेती, विजय लखेड़ा, महावीर कुकरेती, श्यामसुंदर कुकरेती, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट, अभिलाषा भारद्वाज, ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर कृष्णा नेगी, गढ़सलाण विकास समिति के अध्यक्ष राजेश राणा, सुरेश राणा, ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर, प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भट्ट, शोभाराम रतूड़ी, गेंद मेला समिति के अध्यक्ष अनिल नेगी, कोषाध्यक्ष कीर्ति सिंह नेगी, सचिव विजेंद्र सिंह ने अपने विचार रखे। सभा का संचालन सीपी लखेड़ा और संदीपकांत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
-दुगड्डा-लक्ष्मणझूला बैराज मोटर मार्ग के किमी 56 से चार किमी गाजसेरा मोटर मार्ग
-लक्ष्मणझूला-रथुवाढाब-धुमाकोट मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण
-ग्राम सकन्यूल से ग्राम मुणगांव तक श्रमदान से बनाई गई सड़क का लोकार्पण।
-यमकेश्वर तहसील के आवासीय भवनों का लोकार्पण
-यमकेश्वर में इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
सैंज-चुबियानी-गुमालगांव बुधौली तक 7 किमी मोटर मार्ग
.
थलनदी गेंद मेले में सीएम ने की इन योजनाओं की घोषणाएं
-इंटरकालेज कांडाखाल (लंगूर) का प्रांतीयकरण।
-जुलेड़ी पंपिंग पेयजल योजना और कड़थी-कोठार पेयजल योजना का निर्माण।
-चीला-पशुलोक मार्ग पर गंगाभोगपुर के पास बीन नदी में 200 मीटर स्पान के पुल का निर्माण
-बुकंडी-विध्यवासिनी तक छह किमी मोटर मार्ग निर्माण
-सीला-चुंडई 15 किमी मोटर मार्ग का डामरीकरण
-यमकेश्वर के लिए एक अतिरिक्त 108 एंबुलेंस सेवा, नीलकंठ में अपर स्टोरी पार्किंग।
-बिथ्यानी में महंत अवैद्यनाथ की मूर्ति स्थापना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed