फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पुंडरासू पंपिंग योजना के पाइप उखड़े, नीलकंठ क्षेत्र में पानी ठप

पुंडरासू पंपिंग योजना के पाइप उखड़े, नीलकंठ क्षेत्र में पानी ठप

Thu, 07 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
पुंडरासू पंपिंग योजना के पाइप उखड़े, नीलकंठ क्षेत्र में पानी ठप
पांच दिनों से नीलकंठ मंदिर समेत दर्जनों गांव प्राकृति स्रोत के भरोसे
विज्ञापन

- ग्रामीण कर रहे शिकायत, विभाग बना है अनजान
अमर उजाला ब्यूरो
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक की पुंडरासू पंपिंग योजना के पाइप नदी के उफान के भेंट चढ़ने के कारण नीलकंठ क्षेत्र में विगत पांच दिनों पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से प्रसिद्ध नीलकंठ मंदिर सहित क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के लोगों, मंदिर पहुंचने वाले पर्यटकों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ब्लाक के हेवलनदी में बनाई गई पुंडरासू पंपिंग योजना से नीलकंठ क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाती है। पांच दिन पूर्व क्षेत्र में हुई भीषण बारिश से हेंवल नदी के उफान में पंपिंग योजना के पाइप उखड़ गए। जिससे पीने के पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। शिकायत के बाद भी विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य भादसी धन सिंह राणा, पूरण सिंह पयाल, शिव सिंह, दलिप सिंह, उपेंद्र सिंह ने जलसंस्थान पर योजना की मरम्मत पर लावरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि पम्पिंग योजना से पानी नही आने से नीलकंठ क्षेत्र काखेरखाल, जुड्डा, पुण्डरासू, सिमलखेत, मराल, तोली, धुत्या, भौन, कोठार, सौड़, खरगोसा तथा झिलमिल गुफा आदि क्षेत्रो में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। पानी नही आने से लोगो को प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी क्षेत्र के आठ विद्यालयों में मध्यान भोजन प्रभावित हो रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों को शिकायत किए जाने के बाद भी विभाग योजना की मरम्मत को लेकर लापरवाह बना हुआ है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि उन्हें पाइप लाइन टूटने की जानकारी नहीं है। जेई को भेजकर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
.
- फोटो-
जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed