फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दो साल बाद रिसोर्ट से मिला देहरादून से लापता हेमंत

दो साल बाद रिसोर्ट से मिला देहरादून से लापता हेमंत

Tue, 08 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
दो साल बाद रिसोर्ट से मिला देहरादून से लापता हेमंत
कोटद्वार। मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार की पुलिस टीम ने देहरादून से दो साल से लापता हेमंत कुमार को रियो रिसोर्ट फतेहपुर से बरामद कर लिया है। टीम ने हेमंत को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

यूनिट प्रभारी उपनिरीक्षक योगेंद्र गुसाईं ने बताया कि 13 मई वर्ष 2015 में हरबंश वाला देहरादून निवासी हेमंत कुमार (20) पुत्र मोहन कुमार घर से बिना बताए चला गया। इसके बाद परिजनों ने 13 मई को ही बसंत विहार देहरादून थाने में हेमंत की गुमशुदगी दर्ज कराई। इस पर उपनिरीक्षक गुसाईं ने बताया कि पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार ने हेमंत की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद हेमंत की तलाश लैंसडौन और दुगड्डा के होटल-ढाबों में की गई। टीम ने लैंसडौन के फतेहपुर में स्थित रियो रिसोर्ट में नाम बदलकर रह रहे हेमंत को बरामद कर लिया। पूछताछ में पुलिस टीम को हेमंत ने बताया कि वह एक वर्ष तक फतेहरपुर में अलग-अलग जगहों में काम करता रहा। वह चार जून से इस रियो रिसोर्ट में काम रहा था। उपनिरीक्षक गुसाईं ने बताया कि हेमंत ने जिन स्थानों पर कार्य किया, वहां उसने अपनी पहचान छिपा कर रखी। वह इन स्थानों पर नारायणबगड़ चमोली निवासी शुभम बनकर कार्य कर रहा था। टीम ने कोटद्वार पहुंचे हेमंत के परिजनों को उसे सुपुर्द कर दिया। टीम में हेड कांस्टेबल नरेश नौटियाल और कांस्टेबल परवेज खान आदि रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed