{"_id":"5983510d4f1c1ba5778b472a","slug":"41501778189-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग ठाकुर सिंह ने किया आमरण अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग ठाकुर सिंह ने किया आमरण अनशन शुरू
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। उपनल के माध्यम से लगी नौकरी से निकाले जाने से परेशान दिव्यांग ठाकुर सिंह बृहस्पतिवार सुबह दस बजे प्रशासन को सूचना देने के बाद आमरण अनशन पर बैठ गया है। उसने सीएम से नौकरी पर बहाल किए जाने और उसके कार्य के दौरान तीन माह का वेतन दिए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी दी
बृहस्पतिवार को दिव्यांग ने अपनी पत्नी संगीता सहित एसडीएम कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू कर दिया। उसने कहा कि वर्ष 2015 सितंबर में उसे उपनल के माध्यम से सैनिक विश्राम गृह में तैनात किया गया था। तब सैनिक कल्याण अधिकारी के द्वारा उसे पद स्वीकृत कराकर उसे नियुक्त किए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तीन महीने कार्य कराने के बाद 19 दिसंबर 2016 को उसे सैनिक विश्राम गृह से निकाल दिया गया। तीन महीने का कार्य करने के बाद भी उसे वेतन के नाम पर एक रुपया तक नहीं दिया गया।
दिव्यांग के समर्थन में अमर शहीद स्मृति नेेत्रहीन संस्था के अध्यक्ष भोपाल सिंह रावत ने आमरण अनशन स्थल पर पहुंचकर दिव्यांग को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से दिव्यांग ठाकुर सिंह को शीघ्र नौकरी पर रखे जाने की मांग की।