{"_id":"5f453b378ebc3e3cfc6c44dc","slug":"37-people-corona-infected-in-tehri-district-kotdwar-news-drn3541576103","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी जिले में 37 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी जिले में 37 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
टिहरी जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले में 37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार को सर्वाधिक 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी स्थानीय हैं। सभी पॉजिटिवों को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार में आइसोलेट किया गया है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में 29, चंबा ब्लॉक क्षेत्र में चार, भिलंगना में दो, कीर्तिनगर और प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 2316 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
कोटद्वार में छह महिलाओं समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव
कोटद्वार। क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को पूर्व के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर इन संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में जुट गया है।
सीएमओ डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि आमपड़ाव के एक 57 वर्षीय व्यक्ति, बदरीनाथ मार्ग क्षेत्र की एक 60, 24 और 52 वर्षीय महिला, कालाबड़ क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती, ग्रास्टनगंज क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक, काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक और 45 वर्षीय महिला, दुगड्डा क्षेत्र में 46 वर्षीय पुरुष और कालागढ़ क्षेत्र की 55 वर्षीय महिला शामिल थे। उन्हें आइसोलेट कर 20 अगस्त को उनके कोरोना सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को बेस अस्पताल कोटद्वार के कोरोना वार्ड और कोविड केयर सेंटर कौड़िया में भर्ती किया गया है। संवाद
विज्ञापन
सुमाड़ी कस्बा मिनी कंटेमेंट क्षेत्र घोषित
रुद्रप्रयाग। सुमाड़ी कस्बे में दस दिनों में 9 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने क्षेत्र को मिनी कंटेमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है। यहां आवागमन बंद कर दिया गया है। मंगलवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारी चार दिन पूर्व पत्नी व बच्चे के साथ देहरादून से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को कोटेश्वर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। एसडीएम एनएस नगन्याल ने बताया कि ग्राम पंचायत सुमाड़ी प्रतिबंधित कर तुनेटा व माई की मडी के राजस्व निरीक्षक और ग्राम प्रधान को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
49 पुलिस कर्मचारियों के सैंपल लिए
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय में पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसपी के निर्देश पर कार्यालय से जुड़े 49 कर्मचारियों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे गए। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि संक्रमित कर्मचारी 17 अगस्त को छुट्टी लेकर देहरादून चला गया था। जहां से वह 22 को अपने घर रुद्रप्रयाग पहुंच गया था, लेकिन ड्यूटी ज्वाइन नहीं की थी। एहतियात के तौर पर सभी 49 कर्मियों के सैंपल लिए गए हैं।