{"_id":"5f7f47268ebc3e9bb15eeeca","slug":"35-complaints-lodged-in-government-s-doorstep-program-kotdwar-news-drn3584643198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में 35 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में 35 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन
द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उतिंडा में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने जनसमस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने कोरोना वॉरियर्स ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और महिला मंगल दलों को सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय उतिंडा में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने प्रवासियों से रोजगार के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कोरोना वॉरियर्स ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और महिला मंगल दलों को सम्मानित किया। इस मौके पर कुल 35 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने अधिकारियों को अवशेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस मौके पर एबीडीओ योगेंद्र सिंह, जयकृत सिंह, रोहित कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्कर सिंह, पशु चिकित्साधिकारी विपिन कुमार, प्रधान ऊषा देवी, शिवानी देवी, करिश्मा देवी, सोमन देवी, राहुल, सुमित, दिनेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य काजल देवी, संतोषी देवी, प्रमोद बिंजोला, भारत सिंह, मस्तान सिंह, महिताब सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व प्रधान जयप्रकाश, वासुदेव जुयाल आदि मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत मनमोहन बिष्ट ने किया।