{"_id":"572a1e5c4f1c1b12215cd009","slug":"33-students-from-the-military-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 छात्र-छात्राओं ने सैन्य तरीके से ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 छात्र-छात्राओं ने सैन्य तरीके से ली शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Wed, 04 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड हैरिटेज एकेडमी कोटद्वार की ओर से आयोजित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह पूर्ण सैनिक विधि के अनुसार हुआ। इसमें अपनी प्रतिभा अनुसार चयनित स्कूल के 33 छात्र-छात्राओं को स्कूल के डायरेक्टर सेवानिवृत्त ले. कर्नल एके सिंह ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
बुधवार को मेजर जनरल एसएस अल्हावत विशिष्ट सेवा मेडल की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बच्चों ने सैन्य तौर तरीकों से शपथ ली। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मेजर जनरल अल्हावत ने कहा कि देश के वीर जवानों में उत्तराखंड का वीरों का नाम लिया जाता है। कहा कि भविष्य में थलसेना, वायुसेना और जलसेना में अधिकारी पद के लिए विद्यालय के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यालय की प्रधानाचार्य रूपामाला सिंह ने कहा कि आने वाले समय में जनरल अल्हावत के सहयोग से पूर्व सैनिक विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं को सेना, पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों में अधिकारी पोस्ट में सेलेक्शन का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। साथ ही मेडिकल और इंजीनियरिंग में सेलेक्शन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, उद्योगपति पुनीत कंसल, आईएचएमएस के प्रबंधक बीएस नेगी आदि मौजूद थे।