फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जलसंस्थान कर्मियों ने अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

जलसंस्थान कर्मियों ने अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sat, 04 May 2019 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
जलसंस्थान कर्मियों ने अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
कोटद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी यूनियन की बैठक में कर्मचारियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनकी समस्या का समाधान नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को पांच सूूत्री मांगपत्र सौंपकर समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आचार संहिता हटते ही आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सिताबपुर स्थित यूनियन भवन में आयोजित बैठक में कहा कि जलसंस्थान के आला अधिकारियों पर कर्मचारियों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि गत जनवरी में प्रबंधन पक्ष ने ट्रेड यूनियन समन्वय समिति और जलसंस्थान कर्मचारी यूनियन कोटद्वार की मौजूदगी में लिखित समझौते का आज तक पालन नहीं किया गया है। कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते वर्ष 2003 में नियमित हुए सहायक लाइन मैन और चौकीदार के पद पर कार्यरत कर्मचारियों का वेतन विसंगतियों के अवशेष का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र थलेड़ी को बिना जलसंस्थान के स्पष्ट स्थानांतरण नीति के बीच सत्र में कोटद्वार से देवप्रयाग भेज दिया गया है। चौकीदार नारायण सिंह, सहायक लाइनमैन संजय सिंह को नैनीडांडा और यमकेश्वर भेजा गया है। जिसके कारण कर्मचारियों में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव नरेंद्र चौहान, कोटद्वार शाखा अध्यक्ष आलोक माहेश्वरी, सचिव सुभाष बड़थ्वाल, मेहरबान सिंह नेगी, दिनेश सिंह रावत, नारायण सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed