फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   तीन राज्यों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

तीन राज्यों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Tue, 11 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
तीन राज्यों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
कोटद्वार/जयहरीखाल। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ताओं ने चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

मंगलवार को तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता तहसील स्थित विधि भवन में एकत्र हुए। यहां उन्होंने एक दूसरे का माल्यार्पण कर और मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणामों से स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता भाजपा से नाराज है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ तीनों राज्यों के मतदाताओं ने करारा जवाब देकर आइना दिखाया है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, अरविंद वर्मा, रवींद्र जजेडी, अंजली अग्रवाल, विकास कुमार, आनंदमणि भट्ट, दिनेश कुमार, सुनील खत्री, सुमित रावत, कृष्णा भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। उधर, ब्लॉक मुख्यालय जयहरीखाल स्थित पंचायत भवन में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर खुशी का इजहार किया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी मनमोहन सिंह असवाल, शिवचरण सिंह रावत, ताजबर सिंह नेगी व दीपक रावत आदि ने विचार रखे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed