फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जोगीमढ़ी क्षेत्र में दो माह से गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण जलस्रोत से ढो रहे पानी

जोगीमढ़ी क्षेत्र में दो माह से गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण जलस्रोत से ढो रहे पानी

Fri, 05 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जोगीमढ़ी क्षेत्र में दो माह से गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण जलस्रोत से ढो रहे पानी
बैजरो। जोगीमढ़ी-सराईखेत सड़क कटान की चपेट में आकर च्यूंगैरी से जोगीमढ़ी पेयजल योजना दो माह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। योजना की मरम्मत न होने से जोगीमढ़ी क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को दो किमी दूर प्राकृतिक जलस्रोतों और गदेरों से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जलसंस्थान स्यूंसी के अभियंता से शिकायत कर पाइप लाइन को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जोगीमढ़ी क्षेत्र के ग्रामीण जगत सिंह, रमेश चंद, दर्शन सिंह, जगदीश प्रसाद व प्रेमलाल का कहना है कि लोनिवि बैजरो क्षेत्र में जोगीमढ़ी-सराईखेत सड़क निर्माण के लिए कटान कार्य कर रहा है। इस कारण जोगीमढ़ी पेयजल योजना की पाइप लाइन अनेक जगहों में क्षतिग्रस्त हो गई। योजना क्षतिग्रस्त होने से जोगीमढ़ी बाजार, जनता इंटर कालेज जोगीमढ़ी, ग्राम मटकुंडा, च्यूंरकोट तल्ला-मल्ला, अंबेडकर कालोनी में पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीण पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल योजना सुचारु नहीं हुई तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि बैजरो के अवर अभियंता मो. नईम ने कहा कि ठेकेदार की गलती के कारण योजना क्षतिग्रस्त हुई है। जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगीमढ़ी-सराईखेत सड़क निर्माण से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुई है। लोनिवि बैजरो को पाइप लाइन ठीक करने के लिए कह दिया गया है ।
-सौरभ पांडे, जेई जल संस्थान स्यूंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed