{"_id":"5bb649aa867a5528cd77fc36","slug":"31538673066-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत नगर में निकाली जनजागरूता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत नगर में निकाली जनजागरूता रैली
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कालागढ़ वन प्रभाग और लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वन कर्मियों और स्कूली बच्चों ने जनजागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों से वन्य जीवों की सुरक्षा में सहयोग करने का संदेश दिया।
कालागढ़ वन प्रभाग के सोना नदी रेंज, लैंसडौंन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्कूली बच्चों के साथ नगर में जन जागरूकता रैली निकाली। पनियाली रेंज परिसर से शुरू हुई रैली बदरीनाथ मार्ग, बुद्ध पार्क होते हुए वापस पनियाली रेंज कार्यालय पहुंची। रैली के बाद छात्र-छात्राओं को कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रभाग के स्वागती केंद्र कोटद्वार में वन्य जीव पर आधारित कार्बेट ग्लैैक्सी, वन्य जीव पर आधारित फिल्म दिखाई गई। छात्र-छात्राओ ने संकल्प बैनर पर हस्ताक्षर कर वन्य जीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एसडीओ एलआर नाग, गिरीश वेदवाल, रेंजर आरपी पंत, डिप्टी रेंजर सतविंदर पाल सिंह, वन दरोगा याकूब अली, प्रवर सहायक धर्मवीर सिंह गुसाई, वन आरक्षी धर्मा रावत, कुलदीप सिंह, राम सिंह आदि के साथ ही बीणा विद्या मंदिर, स्कूल लालपुर के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।