{"_id":"5b9946a3867a557eab5ac4f2","slug":"31536771747-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे श्रमिक
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। अपनी 11 सूूूत्री मांग को लेकर भाबर के सिडकुल सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के श्रमिकों ने कोटद्वार की सड़कों पर जुलूस निकालते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कमलेश मेहता को ज्ञापन सौंपकर उनकी समस्याओं के समाधान करने की मांग की।
बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के श्रमिक कोटद्वार के मालवीय उद्यान में एकत्र हुए। उन्होंने बदरीनाथ रोड होते हुए तहसील तक कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जुलूस निकाला और तहसील में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन पर उनका शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले लंबे समय से कंपनी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रही है। छह सितंबर से आंदोलन शुरू करने के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन के साथ समझौता हुआ था, लेकिन अब कंपनी इस समझौते को लागू करने में मुकर रही है।
श्रमिकों ने एसडीएम से ओवर टाइम को दर्ज कर भुगतान किए जाने, अवकाश के दिन बस का किराया उनकी वेतन से न काटने, बस किराए में वृद्धि पर रोक लगाने, नियमित सालाना वेतन वृद्धि को लागू किया जाने, आठ घंटे का कार्य दिवस, लंच और टी ब्रेक दिए जाने, दुर्घटना के शिकार श्रमिकों को मुआवजा दिए जाने, कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के उत्पीड़न किए जाने पर कार्रवाई किए जाने, प्रतिमाह अवकाश, हाफ डे अवकाश, गेट पास की व्यवस्था और नोटिस के बाद त्यागपत्र देने वाले श्रमिकों का भुगतान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस नेता कृष्णा बहुगुणा, सूरज प्रसाद कांती, क्रांतिकारी लोकाधिकार संगठन के सदस्य भूपाल सिंह, श्रमिक चंद्रपाल, राहुल कुमार, अंजना, कंचन अधिकारी, विकास भारद्वाज, अंकित भट्ट, मनोज नेगी, प्रियंका चौधरी, सपना, वर्षा व सौरभ रावत आदि मौजूद थे।
-फोटो