फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   12 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए ईई को दस दिन का अल्टीमेटम

12 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए ईई को दस दिन का अल्टीमेटम

Mon, 06 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
12 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए ईई को दस दिन का अल्टीमेटम
कोटद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी यूनियन की स्थानीय शाखा की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए 12 सूत्री मांगों के निराकरण के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन

सिताबपुर स्थित यूनियन भवन में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार थलेड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्षों से लंबित पड़ी समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि डिवीजन के कई नलकूपों में शौचालय और बिजली की व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, कई नलकूपों में सुरक्षा के लिए चाहरदीवारी का निर्माण तक नहीं कराया गया है। जिन नलकूपों में चाहरदीवारी भी है, वहां परिसर में झाड़ियां उगी हुई हैं। बैठक में सिताबपुर, लकड़ीपड़ाव स्थित नलकूप की चाहरदीवारी बनाने, धनेश फार्म व ग्रास्टनगंज स्थित नलकूप में कर्मचारियों के लिए शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में नियमित हुए सहायक लाइनमैन और चौकीदारों को वर्ष 2005 में नियमित हुए कर्मचारी से कम वेतन मिल रहा है। यूनियन की ओर से वेतन विसंगति दूर करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में सनेह क्षेत्र में बिल वितरण की अलग से व्यवस्था करने, कर्मचारियों को वर्दी का भुगतान करने, पंप चालकों की पदोन्नति, वरिष्ठता सूची मुख्यालय को प्रेषित करने और खाली पड़े विभागीय आवासों को कर्मचारियों और अधिकारियों को आवंटित करने की मांग की गई। इस मौके पर अधिशासी अभियंता को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपकर 10 दिन के भीतर उनके निराकरण की मांग की गई। बैठक में नरेंद्र चौहान, मेहरबान सिंह नेगी, संजय रावत, लोकेश कुमार, श्रीधर नेगी, देवराज, नारायण सिंह भोला, दिनेश रावत, सत्यपाल सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन शाखा अध्यक्ष आलोक माहेश्वरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed