फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कलालघाटी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रोपे औषधीय पौधे

कलालघाटी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रोपे औषधीय पौधे

Thu, 05 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कलालघाटी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रोपे औषधीय पौधे
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत चल रहे वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाबर के कलालघाटी स्वास्थ्य केंद्र में नीम, आंवला और जामुन के औषधीय पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वन क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश कंडवाल की अगुवाई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी में नीम, आंवला व जामुन आदि औषधीय पौधे लगाए गए। उन्होंने वृक्षों के औषधीय महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि वन एवं वन्यजीव हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। वन अमूल्य जड़ी बूटियों की धरोहर है। इनका संरक्षण करना हमारे लिए जरूरी है। स्वास्थ्य केंद्र के डा. अजय सिंह नेगी ने कहा कि वन अपने आप में मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ी औषधि है। इसके संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. सागर गुप्ता, डा. विवेक कुमार, विवेकानंद जोशी, स्वाति, ललिता, पुष्पा, सतविंदर पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश चंद्र काला, बचन सिंह, डबल सिंह, राहुल चमोली, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह व राकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो

एसजीआआर के बच्चों ने रोपे पौधे
कोटद्वार। श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने एक पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारी संस्कृति की पाठशाला और विकास के द्योतक रहे हैं। उन्होंने अनेक तथ्य प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भागीदारी की। इस मौके पर विद्यालय परिसर के चारों ओर छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में वृक्ष लगाओ, सुख समृद्धि लाओ के नारे के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

कर्मचारियों और छात्रोें ने लगाए पौधे
पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों के संरक्षण पर दिया जोर
लैंसडौन। वन महोत्सव के तहत भूमि संरक्षण वन प्रभाग के कर्मियों और आर्मी स्कूल के छात्रोें ने विभिन्न जगहों में पौधे लगाए। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों के संरक्षण पर जोर दिया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी इंद्रेश उपाध्याय, उप प्रभागीय वनाधिकारी धीरज धर बछुवाण, विद्यालय के शिक्षक ललित उपाध्या व डा. मनीषा शुक्ला की अगुवाई में स्कूल के छात्रों व विभागीय कर्मियों ने स्कूल परिसर, वन प्रभाग कार्यालय और बाल उद्यान पार्क में देवदार और बांज के 100 पौधे लगाए। आर्मी स्कूल में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि वनों का अत्यधिक दोहन करने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है।

उधर, वन महोत्सव के तहत लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार की लैंसडौन रेंज व छावनी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में छावनी परिसर के आसपास के इलाकों में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर रेंज अधिकारी दिनेश घिल्डियाल, डिप्टी रेेंजर अनुराग जुयाल, छावनी परिषद के प्रशासनिक अधिकारी अनिल बौंठियाल, एई एसवीएस राना, सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed