{"_id":"5b1aba534f1c1bca228b4882","slug":"31528478291-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. चंद्रमोहन और डा. पुष्कर नैथानी को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. चंद्रमोहन और डा. पुष्कर नैथानी को किया सम्मानित
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। साहित्यांचल संस्था का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल और पूर्व महासचिव डा. पुष्कर मोहन नैथानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कवियों ने काव्य पाठ किया।
यहां आयोजित स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ पूर्व केंद्र निदेशक आकाशवाणी चक्रधर कंडवाल, संस्था के संरक्षक मंडल सदस्य डा. वेदप्रकाश माहेश्वरी शैवाल व डा. एनके ढौंडियाल ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने पूर्व अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल और पूर्व महासचिव डा. पुष्कर मोहन नैथानी को सम्मानित किया। इस मौके पर काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें नजीबाबाद से पहुंचे कवि प्रदीप डेजी, राजेश मिश्रा राजू, अजय जौहरी, मंजू मधुर व नीरज सिंघल सहित स्थानीय कवियों ने काव्य पाठ किया। पूर्व प्रधानाचार्य शिव प्रसाद कुकरेती की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में चक्रधर शर्मा कमलेश, वरिष्ठ साहित्यकार योगेश पांथरी, प्रकाश कोठारी, प्रवेश नवानी, ललन बुड़ाकोटी, कौशल्या जखमोला, मोहिनी नौटियाल, जनार्द्धन ध्यानी, दिनेश ध्यानी, विनोद कुकरेती आदि मौजूद रहे। संचालन अनुसूया प्रसाद डंगवाल ने किया।
-फोटो