{"_id":"5ade163e4f1c1b66098b62d8","slug":"31524504126-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमपड़ाव में खड़ी बोलेरो कार से 80 हजार उड़ाए, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमपड़ाव में खड़ी बोलेरो कार से 80 हजार उड़ाए, तहरीर दी
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शहर के आमपड़ाव मोहल्ले में खड़ी एक बोलेरो कार में रखे 80 हजार रुपये की नगदी चोरी हो गए हैं। मनोहर सिंह कठैत ने बाजार चौकी पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह कई कंपनियों के उत्पाद पहाड़ में बेचता है। पुराने बिलों की उगाही के बाद सोमवार दिन में वह कोटद्वार लौटा और आमपड़ाव में स्कूल नंबर दो के पास वाहन खड़ा कर पास के होटल में खाना खाने लगा। खाना खाने के बाद देखा तो रुपयों से भरा बैग गायब था। बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
शुभ रात्रि
विज्ञापन
शुभ रात्रि