फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बस चालक की सूझबूझ से बची 23 यात्रियों की जान-compat

बस चालक की सूझबूझ से बची 23 यात्रियों की जान-compat

Sun, 15 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बस चालक की सूझबूझ से बची 23 यात्रियों की जान-compat
दुगड्डा/कोटद्वार। कोटद्वार-धुमाकोट मार्ग पर बस चालक की सूझबूझ से 23 यात्रियों की जान बच गई। पहाड़ी मार्ग पर बस के ब्रेक फेल होने पर चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बड़ी दुर्घटना तो टल गई लेकिन चालक समेत 13 लोग घायल हो गया। इनमें चालक और दो अन्य यात्रियों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार को कोटद्वार से सुबह आठ बजे जीएमओयू की बस 23 यात्रियों को लेकर धुमाकोट-भौन के लिए रवाना हुई। दुगड्डा से नौ किमी आगे बढ़ने पर गौलीखेत के पास आगे मोड़ से पहले बस चालक राम सिंह ने बस के ब्रेक लगाए लेकिन ब्रेक नहीं लगे और बस कंट्रोल से बाहर हो गई। मोड़ के आगे गहरी खाई देख चालक ने बस के ब्रेक फेल होने की सूचना सवारियों को दी और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को मोड़ से पहले पहाड़ी पर टकरा दिया। बड़े झटके के साथ बस वहीं पर रुक गई, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
विज्ञापन

बस के पहाड़ी से टकराते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक राम सिंह (40 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह निवासी मठाली जयहरीखाल सीट में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बामुश्किल उसे बस से बाहर निकाला। जख्मी चालक, जीवानंदपुर कोटद्वार निवासी पारुल रावत (40) और बिजनौर निवासी रमेश त्यागी को 108 सेवा से कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य यात्रियों में केश्वानंद, सरिता देवी, कमला देवी, जितेंद्र, सोनम, धीरा देवी, अभिषेक, गीता, सुषमा, चैन सिंह निवासी तहसील धुमाकोट को मामूली खरोंच आई। उन्होंने प्रशासन और जीएमओयू प्रबंधन पर उनका मौके पर प्राथमिक उपचार नहीं कराने का आरोप लगाया। इस संबंध में एआरटीओ आरएस कटारिया ने बताया कि उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शीघ्र दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed