फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दो सूत्री मांगों के लिए सरकार पर गरजा वन बीट अधिकारी संघ

दो सूत्री मांगों के लिए सरकार पर गरजा वन बीट अधिकारी संघ

Fri, 23 Mar 2018 10:27 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
दो सूत्री मांगों के लिए सरकार पर गरजा वन बीट अधिकारी संघ
कोटद्वार। वन दरोगा के 33 फीसदी पदों की सीधी भर्ती का निर्णय निरस्त करने और वन आरक्षी से वन दरोगा के पद पर पदोन्नति के लिए 10 वर्ष की बाध्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ ने शुक्रवार को वन प्रभाग मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। कोटद्वार में लैंसडौन वन प्रभाग, भूमि संरक्षण वन प्रभाग और कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर क्षेत्र के तीन वन प्रभागों से जुड़े वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी शुक्रवार को कोटद्वार वन प्रभाग के दफ्तर के समक्ष एकत्रित हुए। यहां उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी और मंत्री धीरज सिंह ने बताया कि शुक्रवार से लैंसडौन वन प्रभाग के मुख्यालय कोटद्वार में धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया गया है। धरना-प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के माध्यम से हड़ताल की चेेतावनी दी गई है। कहा कि लंबे समय से वन कर्मी वन दरोगा के पदों पर पदोन्नति के लिए दस वर्ष की बाध्यता को खत्म करने और वन दरोगा के पद पर सीधी भर्ती को बंद करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में लैंसडौन वन प्रभाग के राकेश वेदपाल, हरक सिंह दानू, अशोक बिष्ट, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से देवचरण सिंह रावत, त्रिलोक चंद्र तिवारी, उमेश चंद्र शाह, धर्मा रावत और रविंद्र देव समेत 100 से अधिक वन कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed